Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 12:59 PM IST
महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक महिला ने 85 दिन तक कोमा में रहने के बाद एक बच्ची को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ है। महिला मध्यप्रदेश के बुरहानपुर की रहने वाली हैं। ये स्थानीय रूबी हॉल क्लीनिक में एडमिट थीं। लंबे समय तक कोमा में होने के कारण उनके परिजनों ने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी लेकिन डॉक्टरों ने यह करिश्मा कर दिखाया। डॉक्टर्स ने मां और बच्चे दोनों की जान बचा ली। इस महिला की उम्र लगभग 32 साल है। परिजन डॉक्टर की मेहनत से बहुत खुश हुए। उन्होंने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। यह सब पता चलने पर परिजनों को महिला के इलाज के खर्चे से राहत दी गई।
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!