पश्चिम बंगाल: हावड़ा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 2 यात्रियों की मौत, 14 घायल

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 10:41 PM IST

सुर्खियां

पश्चिम बंगाल: हावड़ा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 2 यात्रियों की मौत, 14 घायल

हावड़ा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे रेलवे की लापरवाही का नतीजा बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी ही लापरवाही अमृतसर में हुई थी।
Oct 24, 2018, 9:41 am ISTNationAazad Staff
Train
  Train

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में संतरागाछी रेलवे स्‍टेशन पर ट्रेन पकड़ने को लेकर जबरदस्त भगदड़ मच गई।  मंगलवार शाम प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर हुई भगदड़ की घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 14 लोग घायल बताए जा रहे है। घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस और रेलवे अधिकारियों की टीम ने घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि यह भगदड़ तब मची जब शाम 6 बजे प्‍लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर यात्री ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही नागरकोयल एक्‍सप्रेस वहां आई यात्रियों ने एक ही सीढ़ी से बाहर निकलने की कोशिश की।  स्‍टेशन पर भीड़ काफी ज्‍यादा थी जिसकी वजह से कुछ लोग बैलेंस बिगड़ने से गिर पड़े। इसके बाद वहां शोर मच गया और भगदड़ मच गया जिसके कारण कई लोग घायल हो गए और दो लोगों की जान चली गई।

-

रेलवे अधिकारियों ने मामले को लेकर हेल्‍पलाइन नंबर जारी किए हैं। नंबर पर संपर्क कर जानकारी प्रापत कर सकते है।
खड़गपुर - 032221072 और
संतरागाछी में 03326295561

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!