Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 10:46 AM IST
एआईएडीएमके से निष्काषित नेता वीके शशिकला के पति नटराजन मरुथप्पा का सोमवार देर रात चेन्नई में निधन हो गया। नटराजन 76 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।जिसके कारणवश आधी रात को उनका इंतकाल हो गया।
नटराजन का इलाज चेन्नई के ग्लेनीगल्स ग्लोबल हेल्थ सिटी में चल रहा था। पांच दिन पहले ही छाती में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हाल त गंभीर बताई जा रही थी। उन्हे आईसीयू में रखा गया था और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
-गौरतलब है कि अक्टूबर में भी नटराजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उस वक्त उनके लीवर और किडनी का प्रत्यारोपण किया गया था। सफल ऑपरेशन के बाद पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
बता दें कि शशिकला आय से अधिक संपत्ति मामले में बेंगलुरु के केंद्रीय कारागार में चार साल कैद की सजा काट रही हैं। पिछले साल आपातकालीन पैरोल मिलने के बाद उन्होंने अपने पति से मुलाकात की थी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!