Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 06:35 PM IST
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विजय कुमार देव को दिल्ली का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। विजय देव एजीएमयूटी कैडर के 1987 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। विजय देव दिल्ली परिवहन निगम के चेयरमैन व अन्य महत्वपुर्ण पदों पर रह चुके हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देव सोमवार से दिल्ली सरकार में ज्वाइन कर सकते हैं।
विजय कुमार अंशु प्रकाश की जगह लेंगे। वहीं अंशु प्रकाश को टेलिकॉम डिपार्टमेंट में अडिशनल सेक्रटरी के पद नियुक्त किया गया है। जिसके लिए उनका ट्रांसफर कर दिया गया है। गौरतलब है कि अंशु प्रकाश पिछले साल 1 दिसंबर को दिल्ली के चीफ सेक्रटरी के पद पर नियुक्त किए गए थे। बहरहाल अंशु प्रकाश का नाम उस समय सुर्खियों में आया था जब उन्होंने सीएम हाउस में अपने साथ हुई मारपीट का आरोप आप कर्यकर्ताओं पर लगया था।
-बता दें कि इस पद के लिए पहले मनोज परीदा और नरेश कुमार का नाम सामने आ रहा था हालांकि उनके नाम पर पूर्ण सहमती नहीं बन सकी और विजय कुमार को इस पद के लिए नियुक्त कर लिया गया।
यहां बताते चले की मनोज परीदा 1986 बैच के आइएएस हैं। परीदा दिल्ली सकार में ही अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। जबकि नरेश कुमार 1987 बैच के आइएएस हैं और वे नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!