अटल की अंतिम यात्रा के दौरान बंद रहेंगे ये रास्ते

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 09:18 AM IST

सुर्खियां

अटल की अंतिम यात्रा के दौरान बंद रहेंगे ये रास्ते

अटल जी की अंतिम यात्रा करीब 1.30 बजे रवाना होगी।
Aug 17, 2018, 12:58 pm ISTNationAazad Staff
Atal Bihari Vajpayee
  Atal Bihari Vajpayee

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के एम्स में गुरुवार शाम निधन हो गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए नेताओं और अन्य हस्तियों का सुबह से ही तांता लगा हुआ है। आज शाम चार बजे उनके पार्थिक शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वाजपेयी की अंतिम यात्रा के दौरान आज बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं समेत हजारों कार्यकर्ता और आम जनता शामिल होगे। इसके अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश की सरकारों के प्रतिनिधि भी वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली में मौजूद रहेंगे।

-

और ये भी पढ़े : यूपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान हर जिले की पवित्र नदियों में प्रवाहित होंगी अटल जी की अस्थियां

अटल जी की अंतिम यात्रा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग (डीडीयू) से होते हुये आईटीओ रेड लाइट से होकर राजघाट पहुचेंगी।इस बीच मान सिंह रोड से सी-हेक्सागोन के राजपथ, विंडसर प्लेस से अशोक रोड, सी-हेक्सागोन, फिरोज शाह रोड से सी-हेक्सागोन के केजी मार्ग, मंडी हाउस से सी-हेक्सागोन के कॉपरनिकस मार्ग, शाहजहां रोड, एसबीएम से जाकिर हुसैन मार्ग इंडिया गेट आदि आम जनता के लिए सुबह 8 बजे से बंद कर दिए गए है।

इस दौरान दिल्ली के लगभग सभी सड़कों को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। वाजेपीयी की अंतिम यात्रा के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!