उत्तर प्रदेश के कासगंज तिरंगा यात्रा के दौरान भड़की हिंसा

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 06:03 PM IST

सुर्खियां

उत्तर प्रदेश के कासगंज तिरंगा यात्रा के दौरान भड़की हिंसा

शुक्रवार को हिंसा रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज , इलाके में लगा कर्फ्यू।
Jan 27, 2018, 9:31 am ISTNationAazad Staff
uttar pradesh in kasganj violence
  uttar pradesh in kasganj violence

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान वीएचपी और एबीवीपी के बीच हिंसा फैल गई। इस बीच यहां जमकर फायरिंग और पथराव हुआ जिसमें एक १६ साल के लड़के की मौत हो गई वहीं  कई लोग घायल हुए।  जिसमें कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल है। देर शाम शहर में आरएएफ ने मोर्चा संभाला है।

शुक्रवार सुबह विद्यार्थी परिषद एवं हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता बाइक से तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। यह यात्रा मुस्लिम बाहुल्य मुहल्ला हुल्का में पहुंची तो यहां कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए। जिस पर समुदाय विशेष के एक युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा। मुस्लिम बस्ती में घिरे कार्यकर्ता अपनी दो दर्जन से अधिक बाइक छोड़ भागे। जहां उनकी बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया और तोडफ़ोड़ कर दी।

-

तनाव वाले इलाके में जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। बहरहाल  घटना की जानकारी मिलते ही डीएम आरपी सिंह, एसपी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शहर में पहुंच गए और जगह जगह मोर्चा संभाला।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!