उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव के तीसरे चरण के लिए 53 फीसदी हुआ मतदान

Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 03:17 AM IST

सुर्खियां

उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव के तीसरे चरण के लिए 53 फीसदी हुआ मतदान

एक दिसंबर को तीनों चरणों के आएंगे नतीजे
Nov 30, 2017, 10:20 am ISTNationAazad Staff
Voting
  Voting

उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार को आखरी और तीसरे चरण का मतदान संपन हो गया। नगर नगम चुनाव के लिए  53 फीसदी मतदान हुआ। एक दिसंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

तीसरे चरण के लिए सहारनपुर, बागपत, बुलन्दशहर, मुरादाबाद, सम्भल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चन्दौली, जौनपुर, एवं मीरजापुर शामिल हैं। इसके तहत  26 जिलों के 233 स्‍थानीय निकायों के लिए वोट डाले गए।

-

इस चरण के लिए 28135 उम्मीदवारों चुनाव में थे। नगर निगम चुनाव के लिए पहले चरण के चुनाव के लिए 22 नवंबर को मतदान किया गया था वहीं दूसरे चरण के लिए 26 नवंबर को वोट डाले गए थे। सभी चरणों के लिए मतगढ़ना 1 दिसंबर को होगी।   

बहरहाल निकाय चुनाव के तीसरे और अंतिम चुनाव के संपन्न होने के बाद विभिन्न दलों के प्रत्याशी समर्थक अब अपनी-अपनी हार जीत की गणित में जुट गए है।निकाय चुनाव के परिणामों को लेकर बलिया जिले में स्थानीय नेता इतने उत्साहित हुए कि उनके बीच की छोटी-मोटी नोंकझोक हिंसक झड़प में तब्दील हो गई।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!