Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 06:06 AM IST
अयोध्या में एक बार फिर से राम मंदिर को लेकर राजनीति गर्माती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में 22 नवंबर से होने जा रहे निकाय चुनाव की जीत के लिए अभियान शुरु कर दिए है। इस निकाय चुनाव की शुरुआत सीएम योगी ने भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या से की है।
इस अभियान के तहत सीएम योगी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी होंगे। अयोध्या में जनसभा करने के बाद योगी का अगला दौरा गोंडा और बहराइच होगा जहां पर ये जनसभा को संहोधित करेंगे।
-निकाय चुनाव प्रचार के लिए योगी की 36 सभाएं तय हो चुकी हैं और आगे इसमें वृद्धि भी हो सकती है, लेकिन अयोध्या उनकी प्राथमिकता बनी है। इस चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को अधिक महत्व दिया है। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी अयोध्या में यह चौथी यात्रा है।
गौरतलब है कि अयोध्या में करोड़ों की परियोजनाओं के श्रीगणेश के साथ दीपावली पर्व को यादगार बना चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 19 नवंबर तक चुनावी कार्यक्रम तय हो गया। निकाय चुनाव के लिए योगी आदित्यनाथ बुधवार को कानपुर में जन सभा को संबोधित करेंगे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!