Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 03:44 PM IST
महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम में शरीक होने गए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। नितिन गडकरी कार्यक्रम के दौरान ही मंच पर बेहोश हो गए इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि जिस समय नितिन गडकरी बेहोश हुए उस समय मंच पर राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे। बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने ही उनको सहारा देकर संभाला। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
-बता दें कि नितिन गडकरी अहमदनगर में महात्मा फुले कृषि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए गए थे, जिस दौरान वे राष्ट्रगान के लिए खड़े हो रहे थे कि तभी वह अचानक बेहोश हो गए।
आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत खराब हुई है। कुछ समय पहले ही एक रैली में उनकी तबीयत खराब होने की खबर आई थी। नितिन गडकरी नरेंद्र मोदी सरकार में सड़क परिवहन मंत्री होने के साथ साथ उनपर गंगा को साफ करने की भी जिम्मेदारी है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!