Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 03:44 AM IST
एनटीए ने यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET JUNE 2019) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड एनटीए नेट की आधिकारिक वेबसाइट https://ntanet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। इस साल नेट एग्जाम २० से २८ जून के बीच दो शिफ्ट में होगा। पहला शिफ्ट सुबह ९.३० से १२.३० और दूसरा शिफ्ट २.३० से ५.३० बजे तक होगा।
एग्जाम पैटर्न
-यूजीसी नेट एग्जाम में २ पेपर होंगे पहले पेपर में टीचिंग/ रिसर्च एप्टीट्यूड, रीजनल एबिलिटी, कॉम्प्रिहेंसन, डायवरजेंट थिंकिंग और जनरल अवेयरनेस से सवाल पूछे जाएंगे। इसमें ५० सवाल पूछे जाएंगे जो १०० नंबर के होंगे. पेपर १ को सॉल्व करने के लिए १ घंटे दिए जाएंगे।
कैंडिडेट द्वारा सिलेक्ट किए गए सब्जेक्ट से दूसरे पेपर में सवाल पूछे जाएंगे। इसमें १०० सवाल पूछे जाएंगे जो २०० नंबरों का होगा। पेपर २ के लिए २ घंटे का समय दिया जाएगा.
एग्जाम डेट
एनटीए नीट एग्जाम इस साल २०, २१ जून २३,२४,२५,२६, २७ और २८ को आयोजिक की जाएगी। तीन घंटे के इस पेपर में अभ्यार्थी को कोई भी गेप नहीं मिलेगा। इसका रिजल्ट १५ जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!