एन.सी.पी को बड़ा झटका, पूर्व सांसद उदयनराजे भोसले भाजपा में हुए शामिल

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:27 AM IST

सुर्खियां

एन.सी.पी को बड़ा झटका, पूर्व सांसद उदयनराजे भोसले भाजपा में हुए शामिल

सतारा से एन.सी.पी के तीन बार सांसद उदयनराजे पी. भोसले छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं।
Sep 14, 2019, 11:27 am ISTNationAazad Staff
Amit Shah
  Amit Shah

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने से  पहले एन.सी.पी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव से ठीक पहले आज एन.सी.पी के एक बड़े नेता उदयनराजे भोसले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में उदयनराजे भोसले ने भाजाप की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। 

शुक्रवार को उदयनराजे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अपना इस्तीफा सौंपा। बता दें कि उदयनराजे भोसले छत्रपति शिवाजी के वंसज हैं। उन्होंने २००९, २०१४, और २०१९ लोकसभा चुनाव सतारा सीट से जीते हैं। राजे के भाजपा में शामिल होने को मराठा वोट बैंक को अपनी तरफ खींचने की पार्टी की कोशिशों से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें काफी दिनों से चल रही थी।

-

गौरतलब है कि बुधवार को पश्चिम महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता हर्षवर्धन पाटिल (Harshvardhan Patil) और शरद पवार (Sharad Pawar) के बेहद करीबी पूर्व मंत्री गणेश नाइक (Ganesh Naik) ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!