दो दिनों तक बौंकों में रहेगी हड़ताल, दस लाख बैंक कर्मचारी हुए शामिल

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 12:31 AM IST

सुर्खियां

दो दिनों तक बौंकों में रहेगी हड़ताल, दस लाख बैंक कर्मचारी हुए शामिल

हड़ताल को लेकर आईबीए को 25 दिन पहले ही नोट‍िस दे दिया था।
May 30, 2018, 9:41 am ISTNationAazad Staff
SBI
  SBI

देश के सभी सरकारी बैंक और कुछ प्राइवेट बैंकों में बुधवार और गुरुवार को हड़ताल रहेगी। 30 और 31 मई को बैंक यूनियन ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल करने की मुख्य वजह सभी कर्मचारी के सैलरी बढ़ोतरी को लेकर है।बैंक यूनियनों ने इस हड़ताल का ऐलान वेतन में दो फीसदी की बढ़ोतरी के प्रस्ताव के विरोध में किया है। ये हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) के बैनर तले की जा रही है।

बता दें कि हड़ताल का असर आज शुबह 6 बजे से ही दिखने लगा है। बैंकों के हड़ताल का असर आपकी आने वाली सैलरी पर भी पड़ सकता है क्यों की बड़े पैमाने पर बैंक कर्मचारियों द्वारा की जा रही ये हड़ताल महीने के आखरी दिनों में जो की जा रही है। जिसे कारण आपकी सैलरी को आपके अकांउट तक पहुंचने में दक्त हो सकती है।

-

इन बैंकों में है हड़ताल -
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, यूको बैंक सहित पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के सभी बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। खबरों के मुताबिक, कुछ एटीएम के सिक्यॉरिटी गार्ड्स भी हड़ताल का हिस्सा होंगे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!