मात्र 21 साल की उम्र में बना करोड़ो का मालिक फोर्ब्स की लिस्ट में हुआ शामिल

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 07:58 AM IST

सुर्खियां

मात्र 21 साल की उम्र में बना करोड़ो का मालिक फोर्ब्स की लिस्ट में हुआ शामिल

दो साल पहले त्रिशनित ने कंपनी की शुरुआत की थी और आज की तारिख में ये करोड़ो के मालिक है।
Apr 4, 2018, 1:19 pm ISTNationAazad Staff
Trishneet Arora
  Trishneet Arora

अक्सर हम देखते आए है कि युवा 22 से 25 साल की उम्र तक पढ़ाई करते है और फिर एक अच्छी नौकरी की तलाश में जुट जाते है। इस सफर में किसी को सफलता जल्दी मिल जाती है तो किसी को कुछ देर बाद लेकिन आज हम आपको एक ऐसे युवा के बारे में बताने जा रहे है जिसने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया और आज के टाईम में वे साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ जाने माने हस्तियों में से एक है। हम बात कर रहे है लुधियाना में रहने वाले त्रिशनीत अरोड़ा की, जो आज के दौर में एक यंग CEO बन चुके हैं।

ताज्जुब की बात तो यह है कि इन्होंने कंप्यूटर की कोई पढ़ाई नहीं की है फिर भी इथिकल हैकिंग नाम के साथ इनका नाम जुड़ा है। अब आप ये सोच रहे होंगे की ये पढ़ने में काफी होनार छात्र होंगे तो आप गलत है।

-

त्रिशनीत अरोड़ा 8वीं क्लास में फेल हो गये थें तब घर से उन्हें बहुत ही डांट पड़ी थी। जब इनके माता-पिता ने पूछा तो इन्होंने कहा कि मैं पढ़ना नहीं चाहता इसके बाद माता-पिता ने उन्हें अनुमति दे दी कि तुम जो करना चाहते हो वो करो। त्रिशनीत को बचपन से ही कंप्यूटर में काफी दिलचस्पी थी। इन्होंने कंप्यूटर से जुड़ी टीएसी सिक्युरिटी नाम की एक कंपनी खोली जिसके लिए इनके पिताजी ने इन्हे 75 हजार रूपये दिये थें।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इन्होंने कहा कि मैंने अपने शौक को ही बिजनेस का रूप दे दिया जिसकी वजह से मैं आज यहा तक पहुंचा हूं। बता दें कि आज के समय में सीबीआई से लेकर रिलाईंस इंटस्ट्री तक त्रिशनीत की कंपनी के क्लाइंट है।

बता दें कि फोर्ब्स में नाम आने के लिए त्रिशनीत का नाम 2000 लोगों में से चुना गया है। चुनाव आयोग, एवोन साइकिल, राल्को टायर, सीबीआई, पंजाब पुलिस, गुजरात पुलिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पेमेंट गेटवेज का सुरक्षा मूल्यांकन
त्रिशनीत के पास हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!