Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 12:53 PM IST
मुस्लिमों में सालों से चली आ रही एक बार में तीन तलाक जैसी प्रथा को अपराध की श्रेणी में लाने वाला तीन तलाक विधेयक आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इस बिल को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ऊपरी सदन में पेश करेंगे। वहीं इस बिल को लेकर कांग्रेस का कहना है कि वो फिलहाल इस बिल को राज्यसभा में पारित नहीं होने देगी। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सांसदों को राज्यसभा में उपस्थित रहने को लेकर व्हिप जारी किया है।
गुरुवार को लोकसभा में पास किए गए तीन तलाक़ बिल के बाद सोमवार को इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले लोकसभा में कांग्रेस इस बिल के पारित होते समय सदन से वॉकआउट कर गई थी। वहीं ज्यादा तर सांसदो ने इस बिल का स्वागत किया था। तीन तलाक विधेयक के पक्ष में 245 वोट पड़े थे जबकि विपक्ष में 11 वोट डाले गए थे। कांग्रेस का कहना है कि वह मुस्लिम महिला ( विवाह अधिकार संरक्षण) बिल, 2018 को मौजूदा स्वरूप में पारित नहीं होने देगी।
-लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी इस पर गंभीर बहस होने की पूरी उम्मीद की जा रही है। साथ ही ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पूरा विपक्ष इस पर अपना विरोध जता सकता है।
यह बिल राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू की गैरमौजूदगी में ही पेश किया जा सकता है। इसकी वजह यह है कि उनकी मदर-इन-लॉ का देहांत हो गया है। ऐसे में डेप्युटी चेयरमैन हरिवंश ही कार्यवाही का संचालन करेंगे।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!