ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का आज दूसरा दिन, लोगो को हो रही परेशानिया

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 11:15 AM IST

सुर्खियां

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का आज दूसरा दिन, लोगो को हो रही परेशानिया

भारत बंद का आज दूसरा दिन है। आज भी सुबह से ही विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला शुरु हो गया है। बंगाल में ट्रेड यूनियन की हड़ताल और विरोध प्रदर्शन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आम मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Jan 9, 2019, 11:29 am ISTNationAazad Staff
Strike
  Strike

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल  का आज दूसरा दिन है और आज कई राज्यों में सुबह से ही इसका असर दिखाई देने लगा है। पश्चिम बंगाल में कई स्‍थानों पर प्रदर्शनकारियों ने रेल मार्ग बाधित किया, जिसकी वजह से कई ट्रेनें लेट चल रही हैं।

उधर मुंबई में भी बेस्ट बसों की हड़ताल आज भी जारी है। शिवसेना समर्थक ट्रेड यूनियन के हड़ताल से वापस आने के बाद थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन वो नाकाफी है। बस अड्डों पर लोगों की भीड़ है। बसें कम पड़ रही है ऑटो के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी हैं। वहीं, हड़ताल के पहले दिन मंगलवार को पश्चिम बंगाल में छिटपुट घटनाएं हुईं, जबकि मुंबई में सार्वजनिक परिवहन की बसें सड़कों से दूर रहीं। दूसरी तरफ बैंकों का कामकाज आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। यूनियनों ने सरकार पर श्रमिकों विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है।

-

बता दें कि ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आठ और नौ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल को भारत बंद का नाम दिया जा रहा है। इस बंद का असर यातायात और बैंक के कामकाज पर सबसे ज्यादा दिखाई दिया।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!