आज दस राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 06:37 PM IST

सुर्खियां

आज दस राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा एक बार फिर रोक दी गई है।
Jun 30, 2018, 12:59 pm ISTNationAazad Staff
Rain
  Rain

मौसम विभाग ने शनिवार को 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें असम, मेघालय, उत्तराखंड, तटवर्ती कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरप्रदेश, पंजाब और केरल में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक मानसून तय समय से 17 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है।

वहीं जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण झेलम नदी खतरे का निशान पार कर गई है। हिमाचल में भी रावी नदी खतरे के निशान पर है। कई राज्यों में बारिश कहर ढाह रही है। राजस्थान, असम जैस राज्यों में बाढ़ की स्थित बन गई है।  ज्यादा तर घरों में पानी घुस चुका है।

-

लगातार बिगढ़ते मौसम के कारण जम्मू में अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमरनाथ यात्रियों को शनिवार को जम्मू के भगवती नगर बेस कैम्प से आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई।

धमपुर में फंसे 2032 तीर्थयात्रियों को पहलगाम के लिए रवाना कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि देशभर से करीब 5000 यात्री जम्मू पहुंचे हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!