Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 02:14 PM IST
मराठा समाज के लिए आरक्षण समाज की मांग कर रहे मराठा क्रांती मोर्चा ने आज मुंबई बंद का ऐलान किया है। इससे पहले कल महाराष्ट्र बंद के दौरान कई जगह हिंसा और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। वहीं इस हिंसा में कई लोग घायल हुए है।
मंगलवार को राज्य में भड़की हिंसा के दौरान आरक्षण की मांग को लेकर दो आंदोलनकारियों ने आत्महत्या करने की कोशिश की। वहीं ठाणे के वेगल एस्टेट इलाके में आंदोलनकारियों ने नगर परिवगहन की एक बस पर तोड़फोड़ की गई। वहीं गोखले रोड खुली दुकानों के जबरन शटर गिरा दिए गए। इसके अलावा मजीवाड़ा पुल पर टायर जलाने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। जबकि मराठा क्रांति मोर्चा शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात कर रहा है। बहरहाल सुरक्षा के लिहाज से बुधवार के बंद को लेकर मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है।
-महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समाज के लोगों से अपिल की है कि वो राज्य में शांति बनाए रखें। उन्होने कहा कि बातचित के जरिए ही इसका समाधान निकाला जा सकता है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!