Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 10:36 PM IST
तिब्बत के एक गांव में भूस्खलन के बाद पहाड़ी का एक हिस्सा ब्रह्मपुत्र नदी में गिर गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये घटना 16 अक्टूबर की है। इससे चीन में नदी का पानी रुक गया है और कृत्रिम झील बन गई है। पहाड़ से गिरी चट्टानों के कारण कृत्रिम झील में अस्थाई बांध बन गया है, जिसके टूटने पर तिब्बत से सटे अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है।
हालांकि इस संदर्भ में चीन ने पहले ही भारत को जानकारी दे दी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि सरकार अद्यतन जानकारी के लिए चीनी पक्ष के साथ नियमित रूप से संपर्क में है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के सभी संबंधित अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया है ताकि वे जरूरी एहतियाती कदम उठा सकें।
-जिस इलाके में कृत्रिम झील बनी है, वहां से 6000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। चीन के अधिकारियों ने कहा कि यह झील मेनलिंग काउंटी गांव के पास बनी। जो भारतीय सीमा से 100 किलोमीटर की दूरी पर है। इस झील का जलस्तर 131 फीट तक पहुंच गया है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक अरुणाचलप्रदेश में स्थित सियांग जिलों को उच्च अलर्ट पर रखा गया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!