ये है देश के सबसे बड़े फर्जी बाबा, जिनके कारनामें सुन आप हो जाएंगे हैरान

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 12:04 AM IST

सुर्खियां

ये है देश के सबसे बड़े फर्जी बाबा, जिनके कारनामें सुन आप हो जाएंगे हैरान

ऐसे बाबा जो धर्म के नाम पर लोगों को ना केवल बेवकूफ बना रहे है बल्कि लोगों का यौन शोषण व यौन उत्पिड़न कर रहें थे । अखाड़ा परिषद ने कुछ ऐसे फर्जी बाबा की लीस्ट जारी की है जिनके नाम रेप और हत्या जैसे संगीन अपराधों से जुड़े है।
Oct 11, 2018, 11:47 am ISTNationAazad Staff
Baba
  Baba

आसाराम बापू -

आसाराम पर वर्ष 2013 में अपनी नाबालिग शिष्या से बलात्कार करने का आरोप है। इस मामले में आसाराम पिछले चार सालों से जोधपूर की जेल में सजा काट रहा है। हालांकि आसाराम ने कई बार कोर्ट में जमानत याचिका दायर की। उसके संगीन अपराधों के कारण कोर्ट उसकी जमानत याचिका को को कई बार खारिज कर चुका है।

-

राधे मां -

खुद को देवी बताने वाली राधे मां पर लोगों को जान से मारने की धमकी देने और खुशकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। राधे मां पर अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगा है। कुछ साल पहले इन्होंने खुद को महंत घोषित कर दिया। उनके खिलाफ कई गंभीर मामले चल रहे हैं।

गुरमीत राम रहीम -

खूद को भगवान का अनुयायी बताने वाला गुरमीत राम रहीम पर कई महिलाओं और लड़कियों से बलात्कार करने का आरोप है। इसे रॉकस्टार बाबा के नाम से भी जाना जाता है। इसके खिलाफ कई गंभीर आरोप है जिसमें बलात्कार, लोगों की संपत्तियां हड़पने के साथ हत्या जैसे मामले जुड़े है। राम रहीम अपने संगीन अपराधों के कारण जेल में सजा काट रहा है।

निर्मल बाबा

टीवी चैनलों पर निर्मल ऊटपटांग उपाय बताकर समस्याएं सुलझाते हैं। निर्मल बाबा इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कर चुके हैं। इनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है।

स्वामी भीमानंद-

खुद को सांई बाबा का अवतार बताने वाला स्वामी भीमानंद पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। बता दें कि भीमानंद 1988 में दिल्ली के नेहरू प्लेस में एक फाइव स्टार होटल में नौकरी करता था। वह एक दिन अचानक बाबा बन जाता है। मात्र 12 साल में भीमानंद ने करोड़ों की संपत्ति बना ली।

सचिन दत्ता उर्फ सचिदानंद

सचिन दत्ता उर्फ सचिदानंद बाबा पर धोखे से निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनने का आरोप है। सचिन दत्ता पर दीक्षा दिलाने के अवसर पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए थे।  रियल एस्टेट कारोबारी सचिदानंद गिरी के महंत बनने पर सभी लोग अचंभित थे। इस पर धोखाधड़ी और आय से अधिक संपत्ति का आरोप है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!