Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 05:11 PM IST
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 13 जुलाई यानी की कल लगने वाला है। भारतीय समय के अनुसार, यह प्रातः 07.18 से शुरू होकर प्रातः 09.43 तक समाप्त होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 02 घंटे 25 मिनट की है। हालांकि यह सूर्यग्रहण भारत में दर्शनीय नहीं होगा। इस ग्रहण का असर ज्यादातर दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक और हिन्द महासागर में देखने को मिलेगा।
ग्रहण काल के बाद पवित्र नदी में या शीतल जल से स्नान करना चाहिए। इसके बाद अन्न, वस्त्र और धन का दान करना चाहिए। ग्रहण काल में ध्यान और जप सबसे ज्यादा लाभदायक होता है। ग्रहण काल के दौरान खाना खाना न पकाए। तुलसी और शामी के पौधे को नहीं। व ग्रहण लगने के दौरान पूजा पाठ नहीं करे।
-वहीं सूर्य ग्रहण लगने से पहले दूध-दही जैसी चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें। मान्यता है कि ऐसा करने से इन चीजों में ग्रहण का असर नहीं होता है। ग्रहण से पहले ही खाना खा लें। पके हुए भोजन को बचाए नहीं। ग्रहण के दौरान आराम न करें। गर्भवती महिला को सूर्यग्रहण नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी धारदार कैंची या चाकू को नहीं छूना चाहिए।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!