साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 10:40 AM IST

सुर्खियां

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज

सूर्य ग्रहण हमेशा चंद्र ग्रहण के दो सप्ताह पहले या बाद में लगता है। 
Aug 11, 2018, 10:37 am ISTNationAazad Staff
solar Eclipse
  solar Eclipse

साल का आखरी सूर्य ग्रहण आज दोपहर 01:32:08 बजे से शुरू होगा जो शाम 5 बजे समाप्त होगा। इस बार सूर्य ग्रहण  का समय कुल 3 घंटे 30 मिनट तक होगा। हालांकि इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इसका ज्यादा असर उत्तरी अमेरिका, उत्तर पश्चिम एशिया, साउथ कोरिया, मॉस्को, चीन आदि देशों में रहेगा। इन देशों में सूर्यग्रहण को आसानी से देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले ही सूतक का समय शुरू हो जाता है लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक का प्रभाव नहीं होगा। यहीं कारण है कि इसका असर भारत पर सुर्य ग्रहण का असर नहीं होगा। गौरतलब है कि 13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगा था।

-

राशियों पर भी पड़ेगा असर - सूर्य ,चन्द्र ,बुध तथा राहु का संचरण कर्क राशि मे होगा तथा वक्री मंगल एवं केतु का संचरण शनि की राशि मकर में हो रहा है। इस प्रकार चन्द्र ,सूर्य ,बुध ,मंगल के राहु -केतु के प्रभाव में होने के कारण इसका प्रभाव राशियों पर रहेगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान ना करे ये काम -

ग्रहण काल के दौरान खाना न पकाएं।
ग्रहण काल के दौरान तुलसी और शमी के पौधे के पत्ते को ना तोड़े
ग्रहण लगने के दौरान पूजा पाठ नहीं करे।
ग्रहण से पहले ही खाना खा लें।

वहीं सूर्य ग्रहण लगने से पहले दूध-दही जैसी चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें। मान्यता है कि ऐसा करने से इन चीजों में ग्रहण का असर नहीं होता है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!