Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 08:54 AM IST
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। इनमें जम्मू कश्मीर, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा शामिल हैं। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का नया राज्यपाल बनाया गया है। सत्यपाल जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा की जगह लेंगे। वहीं बिहार के नए राज्यपाल के तौर पर लालजी टंडन कमान संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि जून में जम्मू कश्मीर सरकार के गिरने के बाद से राज्यपाल शासन लागू है। जम्मू कश्मीर में दस वर्षों तक राज्यपाल रहे एन एन वोहरा का कार्यकाल खत्म हो गया है।
पांच दशक बाद इस महत्वपूर्ण पद पर किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले नेता को राज्यपाल बनाया गया है। वोहरा ने 25 जून, 2008 को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल का पदभार ऐसे वक्त ग्रहण किया था जब प्रदेश में अमरनाथ आंदोलन चल रहा था।
-बहरहाल हरियाणा के वर्तमान राज्यापाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गाया है। हरियाणा के राज्यपाल अब सत्यदेव नारायण आर्य रहेंगे। वहीं बेबी रानी मौर्या को उत्तराखंड, गंगा प्रसाद को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।
इन राज्यों में किए गए राज्यपाल के तबादले -
लालजी टंडन - बिहार
सत्यपाल मालिक - जम्मू कश्मीर
गंगा प्रसाद - सिक्किम
सत्यदेव नारायण आर्य - हरियाणा
बेबी रानी मौर्य - उत्तराखंड
तथागत रॉय - मेघालय
कप्तान सिंह सोलंकी - त्रिपुरा
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!