Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 06:04 PM IST
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत दरभंगा मेडिकल कालेज के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश में किसानों की हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में किसानों की स्थिति सुधारने की बहुत जरुरत है। इसके लिए उनहोने कहा कि गौपालक और जैविक खेती को बढ़ावा मिलना जरुरी है। उन्होने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए किसान की हालत सुधारना जरूरी है।
इस कार्यक्रम को संहोधित करते हुए उनहोने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देने में गौपालन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी . इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म को मानने वाले भी गौपालकों और गौरक्षकों का विरोध नहीं करते। बहुत मुसलमान गौमांस नहीं खाते बल्कि गौपालक और रक्षक हैं।
-मोहन भागवत ने देश में उपद्रव फैलाने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत एक न रहे इसलिए कुछ लोग स्वार्थवश अपने समाज को अलग अलग बांट रहे हैं। यह समस्या सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया की है लेकिन ऐसे लोगों के सामने हमलोगों को धैर्य नहीं खोना है।
भागवत ने किसी का नाम लिये बगैर सरकार के कामकाज की तारीफ़ करते हुए कहा कि देश में पहले निराशा थी लेकिन अब वैसी चिंता नहीं है। हम आज विश्व में लगातार आगे बढ़ते जा रहे है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!