यूपी में शिक्षक दिवस के मौके पर योगी सरकार ने शिक्षकों को दिया सातवें वेतन आयोग का तोहफा

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 06:08 AM IST

सुर्खियां

यूपी में शिक्षक दिवस के मौके पर योगी सरकार ने शिक्षकों को दिया सातवें वेतन आयोग का तोहफा

मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में 12 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इसके तहत विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को सातवां वेतनमान आयोग लागू करने की मंजूरी यूपी कैबिनेट की तरफ से दी गई है। 
Sep 5, 2018, 1:47 pm ISTNationAazad Staff
Yogi Adityanath
  Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के मौके पर विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को बेहतरीन तोहफा दिया है। यूपी सरकार ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूपी के सभी शिक्षकों को 1 जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ मिलेगा। इसके लिए 921 करोड़ रुपये का बजट सरकार देगी।

बता दें कि मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट बैठक के दौरान 12 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। जिसके तहत  सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में केंद्रीय पुस्तकालय के निर्माणाधीन कार्य के लिए 2236.61 लाख रुपये (जी.एस.टी. नियमानुसार देय) की पुनरीक्षित लागत को भी मंजूरी दे दी है

-

बताया जा रहा है कि यूपी सरकार के फैसले से शिक्षकों के वेतन में 15 हजार से लेकर 35 हजार तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सातवें वेतनमान से करीब 20 हजार शिक्षकों को फायदा मिलेगा और इसके लिए सरकार ने अनुपूरक बजट में 921 करोड़ का इंतजाम किया है।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहना कि सरकार राज्य में अच्छी शिक्षा चाहती है। इसके लिए हर तरह के प्रयास किए जाएंगे। परीक्षा के दौरान होने वाली कमियों पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। इतना ही योगी ने कहा है कि शिक्षक दिवस के मौके पर 41 556 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!