आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर टीडीपी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 12:11 PM IST

सुर्खियां

आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर टीडीपी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

आज चंद्रबाबू नायडू ने टीडीपी नेताओं की एक आपात बैठक बुलाई है, इस बैठक में बीजेपी के साथ भविष्य में गठबंधन की संभवानाओं पर विचार किया जाएगा।
Mar 9, 2018, 2:06 pm ISTNationAazad Staff
Narendra Modi
  Narendra Modi

आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर टीडीपी कोटे से केंद्र सरकार में शामिल नागरिक विमानंन मेंत्री अशोक गजपतीराजू ताथा विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्री राज्य मंत्री वाई एस चौधरी ने कल शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने इस्तीफे सौप दिए। गौरतलब है कि इन दोनों के इस्तीफे का ऐलान बुधवार को हुआ था और गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा सौंपा था।

हालांकि इस फैसले के बाद टीडीपी का कहना है कि वो एनडीए में बनी रहेगी। इससे पहले आंध्रप्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने के विवाद को लेकर राज्य के मुख्य मंत्री और तेलगू पार्टी के प्रमुख एन चद्र बाबू नाईडू से पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मगर दोनों के बीच सहमति नहीं बनी. इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल टीडीपी के दोनों मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया।  अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्य प्रधानमंत्री खुद देखेंगे. इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई।

- ...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!