होटल ताज मानसिंह पर फिर टाटा ग्रुप का नियंत्रण

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 01:31 AM IST

सुर्खियां

होटल ताज मानसिंह पर फिर टाटा ग्रुप का नियंत्रण

पांच सितारा होटल ताज मानसिंह पर टाटा ग्रुप का ही कब्जा रहेगा। दिल्ली में शुक्रवार को हुई निलामी के दौरान इस होटल को टाटा ग्रुप ने 33 साल के लीज पर ले लिया है।
Sep 29, 2018, 3:32 pm ISTNationAazad Staff
Hotel Taj Mansingh
  Hotel Taj Mansingh

पांच सितारा ताज मानसिंह होटल एक बार फिर से टाटा कंपनी के पास आ गया है। शुक्रवार को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की ई-नीलामी के दौरान टाटा ग्रुप ने सबसे बड़ी बोली लगाते हुए इसे अपने नाम कर लिया है। ये होटल अब 33 सालों के लिए टाटा ग्रुप की निगरानी में रहेगा, टाट ने इसे 33 सालों के लिए लीज पर ले लिया है।

हालांकि इस नीलामी में टाटा समूह की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) का आईटीसी से मुकाबला था। टाटा ग्रुप को 33 साल की लीज कुछ शर्तों पर मिली है, जिसमें हर महीने 7.03 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस देना तय हुआ है। यह पहले के 3.94 करोड़ रुपये से 78 फीसदी ज्यादा है।

-

इस होटल का संचालन आईएचसीएल (टाटा समूह) ही कर रहा था। इस होटल को 1978 में 33 वर्ष की लीज पर दिया गया था।  वर्ष 2011 में ताज मानसिंह होटल की लीज खत्म हो चुकी थी इसेक बाद से ही एनडीएमसी और कंपनी के बीच जारी कानूनी मुकदमे की वजह से इस होटल की नीलामी टलती जा रही थी। इसके बाद से लगातार अस्थायी मंजूरी लेकर होटल संचालित था। बहरहाल एक बार फिर से इस होटल का नियंत्रण टाट ग्रुप को 33 सालों के लिए दे दिया गया है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!