Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 08:51 AM IST
कर्नाटक के तुमकुरु स्थित सिद्धगंगा मठ के प्रमुख डॉ. शिवकुमार स्वामी (Shivakumara Swami) का निधन हो गया है। स्वामी जी की नाजुक हालत को जाने पर वीवीआईपी लोगों का तांता लगना शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार को कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने मठ पहुंचकर स्वामी जी का हाल जाना था।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने बेटे राघवेंद्र के साथ मठ पहुंचकर स्वामी जी का हाल जाना था। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जगदीश शेट्टार ने भी स्वामी जी का हाल जाना था। डॉ स्वामी (Shivakumara Swami) के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए देश विदेश से वीवीआईपी लोगों के आने की संभावना है। लोगों की सुविधा के लिए तुमकुरु के बाहर हेलिपैड बनाए जा रहे हैं।
-कर्नाटक के सभी 30 जिलों में मठ हैं। जातीय समीकरण के चलते मठों का दबदबा है। जो राजनीतिक दलों को अपनी ओर आकर्षित करता है। राज्य में सबसे अधिक दबदबे वाले लिंगायत समुदाय की संख्या 18 फीसदी है। इस समुदाय का मुख्य मठ सिद्धगंगा को भाजपा का समर्थक माना जाता है। सिद्धगंगा मठ बेंगलूरू से 80 किलोमीटर दूर तुमकुरु में है। डॉ शिवकुमार स्वामी इस मठ के प्रमुख थे। उनकी उम्र 111 साल हो गई थी। राज्य में इन मठों की संख्या 400 से ज्यादा है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!