सूरत के हीरा कारोबारी दिवाली के मौके पर अपने 600 कर्मचारियों को कार और सैकड़ों को घर करेंगे गिफ्ट

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 10:39 PM IST

सुर्खियां

सूरत के हीरा कारोबारी दिवाली के मौके पर अपने 600 कर्मचारियों को कार और सैकड़ों को घर करेंगे गिफ्ट

हरे कृष्ण डायमंड कंपनी के मालिक सावजी भाई ढोलकिया हमेसा कि तरह इस साल भी दिवाली के मौके पर अपने 600 कर्मचारियों को कार और सैकड़ों को घर भेट करेंगे।
Oct 25, 2018, 10:54 am ISTNationAazad Staff
Savji Dholakia
  Savji Dholakia

हर साल दिवाली आने से पहले गुजरात के हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया चर्चाओं में रहते हैं जो इस बार फिर से सुर्खियों में हैं। सावजी ढोलकिया इस बार अपने 600 कर्मचारियों को कार गिफ्ट करेंगे। वहीं सूत्रों की माने तो अन्य सैकड़ों कर्मचारियों को घर और ज्वैलरी भी गिफ्त की जाएगी।

बता दें कि इसी साल अगस्त में 25 साल से कंपनी में काम कर रहे तीन कर्मचारियों को उपहार के तौर पर मर्सिडीज कार दी गई थी। इस कार की कीमत एक करोड़ रुपए थी। ये उपपहार कर्मचारियों को गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों दिया गया था।

-

आपको बता दें कि सावजी भाई ढोलकिया की कंपनी का सालाना टर्न ओवर 6 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है और इस कंपनी में लगभग 8 हजार से भी ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। इस बारे में सावजी भाई ढोलकिया का कहना है कि कर्मचारियों की मेहनत और उनके लगन की वजह से ही उनकी कंपनी आज इस मुकाम तक पहुंच पाई है। इसलिए उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। कर्मचारियों के लिए कुछ करने से जो खुशी मिलती है उसकी कोई सीमा नहीं है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!