Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 04:28 PM IST
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद के मालिकाना विवाद मामले से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुनवाई शुरू होगी।
मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ इस मामले में भोजनावकाश के बाद दो बजे सुनवाई करेगी।
-न्यायालय में होने वाली यह सुनवाई काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि न्यायमूर्ति मिश्रा ने सुन्नी वक्फ बोर्ड तथा अन्य की इस दलील को खारिज किया था कि याचिकाओं पर अगले आम चुनावों के बाद सुनवाई हो।
पिछले साल पांच दिसंबर को स्पष्ट किया था कि वह आठ फरवरी से इन याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई शुरू करेगी और उसने पक्षों से इस बीच जरूरी संबंधित कानूनी कागजात सौंपने को कहा। शीर्ष अदालत ने भूमि विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2010 के फैसले के खिलाफ 14 दीवानी अपीलों से जुड़े एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी जरूरी दस्तावेजों को शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री को सौंपा जाए।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!