रेप मामले में आसाराम को कोर्ट से नहीं मिली जमानत

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 05:59 PM IST

सुर्खियां

रेप मामले में आसाराम को कोर्ट से नहीं मिली जमानत

न्यायालय ने आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई नौ सप्ताह के लिए स्थगित ।
Jan 22, 2018, 3:26 pm ISTNationAazad Staff
Court
  Court

अपने ही आश्रम की नाबालिग युवतियों से दुष्कर्म के मामले में जोधपुर की जेल में बंद आसाराम को सुप्रीम कोर्ट ने गांधीनगर रेप केस के मामले में आज भी राहत देने से इन्कार कर दिया है। आसाराम की ओर से इस मामले में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने ये कहते हुए खारिज कर दिया कि पहले पीड़िता के बयान दर्ज हो जाए, उसके बाद ही जमानत याचिका पर विचार किया जाएगा। कोर्ट इस मामले में अब 8 हफ्ते बाद सुनवाई करेगा।

गौरतलब है कि इस मामले में 29 जनवरी को गुजरात की निचली अदालत में पीड़िता ने बयान दर्ज होने है। इस मामे में शुरूआत में जमानत याचिका खारिज करते हुए न्यायमूर्ति एन.वी. रमना और न्यायमूर्ति ए. एम. सप्रे ने कहा कि पीड़ितों के साथ सुनवाई पूरी होने के बाद याचिका दायर करने वाला फिर से संपर्क कर सकता है।

-

गांधीनगर में रेप मामले में आसाराम की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर जमानत याचिका पर आज सुनवाई के दौरान आसाराम के बचाव पक्ष की ओर से कहा गया कि उनकी उम्र ज्यादा हो चुकी है और उन्हें अब स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की जानी चाहिए।

गौरतलब है कि आसाराम के खिलाफ गुजरात में ट्रायल कोर्ट की धीमी रफ्तार पर सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया था कि वो तय समय सीमा में ट्रायल पूरा करें। आसाराम की ओर से कहा गया था कि अब तक 93 गवाहों में से अब तक मात्र 30 गवाहों के बयान दर्ज किए जा सके हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!