Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 09:14 PM IST
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी, न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ने गुप्ता, रेड्डी, शाह और रस्तोगी को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिश को गुरुवार को मंजूरी दे दी थी।
इन चार न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ ही सुप्रम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या अब 28 हो गई है। हालांकि अभी भी 3 जजों की कमी रहेगी, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में जजों के लिए स्वीकृत पद 31 होते हैं।
-चारों न्यायाधीश अगल अलग राज्य में हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद पर थे। न्यायाधीश गुप्ता मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे जबकि न्यायाधीश रेड्डी गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। न्यायाधीश शाह पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे जबकि न्यायाधीश रस्तोगी त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!