Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 05:08 PM IST
चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है। वह निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ओ. पी. रावत का जगह लेंगे। इसकी पुष्टी निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने की है। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि अरोड़ा आगामी दो दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि रावत का कार्यकाल एक दिसंबर को समाप्त हो रहा है।
अरोड़ा वित्त, कपड़ा और योजना आयोग जैसे मंत्रालयों और विभागों में भी विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। सुनील अरोड़ा साल 1980 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी है। साल 1999-2002 के दौरान नागरिक विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। वे पांच साल तक इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भी रहे हैं, इसमें दो साल तक वह अतिरिक्त प्रभार में थे।
-सुनिल अरोड़ा राजस्थान में धौलपुर, अलवर, नागौर और जोधपुर जैसे जिलों में तैनात रह चुके हैं। वर्ष 1993-1998 के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव पद पर नियुक्त किया जा चुका है। और वर्ष 2005-2008 के दौरान सुनील अरोड़ा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रहे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!