बजट से पहले LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 07:28 AM IST

सुर्खियां

बजट से पहले LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

LPG की नई दरों के साथ सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में करीब १.४६ पैसे की कमी की गई है। जबकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में करीब ३० रुपये की कटौती की गई है।
Feb 1, 2019, 10:23 am ISTNationAazad Staff
LPG
  LPG

बजट सत्र से पहले सरकार ने LPG (एलपीजी) सिलेंडर के दामों में कटौती की घोषणा की। गुरुवार को सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले दोनों सिलेंडर सस्ते हो गए। सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम में १.४६ रुपए की कटौती की गई है।  तो वहीं बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में ३०रुपए की कमी दर्द की गई है। नई दरें आज से लागू कर दी गई है।

सरकारी पेट्रोलियम ईंधन वितरण कंपनियों ने रसोईं गैस सिलेंडर के दाम में एक माह में लगातार तीसरी बार कमी की है। इसकी मुख्य वजह इस ईंधन पर कर का भार कम होना है। देश की सबसे बड़ी रसोई गैस कंपनी इंडियन ऑयल ने एक बयान में कहा कि गुरुवार की मध्यरात्रि से दिल्ली में सब्सिडी वाले १४.२ किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत ४९३.५३ रुपए होगी जो अभी ४९४.९९  रुपए है।

-

इसी तरह बिना सब्सिडी वाले १४.२  किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत भी ३० कम कर दी गई है। नई दरों के साथ इसकी कीमत अब ६५९ रुपए प्रति सिलेंडर की गयी है। इससे पहले एक दिसंबर को सब्सिडी वाले सिलेंडर पर ६.५२ रुपए और एक जनवरी को ५.९१ रुपए की कटौती की गई थी। एलपीजी के दामों में कमी की अहम वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत घटना और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति में सुधार होना है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!