Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 11:23 PM IST
सालों से कांग्रेस पार्टी की कमान सम्भालने वाली सोनिया गांधी ने अपना पदभार बेटे राहुल गाधी को सौपे जाने के बाद रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है मीडिया संवादाताओं से सवाल पूछे जाने पर उन्होने कहा कि मै पद से रिटायरमेंट हो चुकी हूं बहरहाल उन्होने ये सार्वजनिक तौर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं की है। हालांकि मीडिया में ये खबरें आ रही है कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही सोनिया अपने सन्यास की घोषणा कर सकती हैं।
अब जब राहुल गांधी औपचारिक रूप से कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे, वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी राजनीति से रिटायर हो रही हैं। बता दें कि सोनिया गांधी 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं। वह 19 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहीं।
-सोनिया गांधी ने ऐसे समय में रिटायरमेंट की घोषणा की है, जब कांग्रेस पार्टी के सामने अपना जनाधार बढ़ाने की बड़ी चुनौती है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता के बाद से आधी सदी से अधिक समय तक देश पर शासन किया है। लेकिन बीजेपी का कद बढ़ने के साथ ही देशभर की सियासत में कांग्रेस सिकुड़ती चली गई। एक समय पूरे देश पर कांग्रेस का नियंत्रण था, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में उसकी सरकार है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!