पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 10:49 AM IST

सुर्खियां

पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन

दिल का दौरा पड़ने के बाद सोमनाथ चटर्जी की हुई मौत ।
Aug 13, 2018, 10:00 am ISTNationAazad Staff
Somnath Chatterjee
  Somnath Chatterjee

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को रविवार दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। किडनी की बीमारी के चलते उन्हे कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। जानकारी के मुताबिकक कई बार हृदय काम करना बंद कर देता है।

पिछले महीने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष को मस्तिष्काघात के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अधिकारी ने कहा, “पिछले 40 दिनों से चटर्जी का उपचार चल रहा है। दस बार लोकसभा के सदस्य रहे चटर्जी माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य रहे। वह कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए-1 सरकार में 2004 से 2009 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे।

-

हालांकि उनकी पार्टी के संप्रग-1 सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद लोकसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से उनके इनकार के बाद 2008 में उन्हें माकपा से निष्कासित कर दिया गया था।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!