पीवी सिंधु पहुंची क्वार्टर फाइनल में

Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 03:27 AM IST

सुर्खियां

पीवी सिंधु पहुंची क्वार्टर फाइनल में

पीवी सिंधु ने जापान की ओहोरी को दी मात
Nov 24, 2017, 10:54 am ISTNationAazad Staff
PV Sindhu
  PV Sindhu

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु गुरुवार को हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूनार्मेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पीवी सिंधु ने महिला एकल बैडमिंटन टूनार्मेंट में जापान की जापान की अया ओहोरी को मात दी है। ओहोरी को 39 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-14, 21-17 से मात दी। भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने पहला गेम आसानी से जीत लिया लेकिन दूसरे गेम में जापानी खिलाड़ी ने उन्‍हें संघर्ष के लिए मजबूर कर दिया।

रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट वर्ल्ड नंबर-2 सिंधु ने पहले दौर में भी आसान जीत दर्ज की थी. तब उन्होंने 786वीं रैंकिंग वाली हांगकांग की यूट यी लुंग को 26 मिनट में 21-18, 21-10 से हराया था। दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी साइना को दूसरे दौर में 8वीं वरीयता प्राप्त चीन की चेन युफेइ ने 18-21, 21-19, 21-10 से हरा दिया. यह वही युफेइ हैं, जो अगस्त में ग्लास्गो में हुई विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था. साइना ने पहले दौर में 44वें नंबर की खिलाड़ी डेनमार्क की मेट्टे पोलसेन को 21-19, 23-21 से हराया था।

-

वहीं पुरुष सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-16 एचएस प्रणॉय को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा. वर्ल्ड नंबर-25 जापान के कुजुमासा सकाई ने उन्हें 11-21, 21-10,21-15 सेमात दी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!