Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 01:47 PM IST
आगामी लोकसभा चुवान को देखते हुए बीजेपी ने कई जगहों पर संगठनात्मक बदलाव किए है बीजेपी ने पीएस श्रीधरन पिल्लई को केरल में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। बता दें कि पिल्लई किसी विशेष वर्ग का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर यह पिल्लई का दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले वह 2003 से 2006 के बीच इस पद पर रह चुके हैं।
गौरतलब है कि इस साल मई में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुम्मनम राजशेखरन को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा था। वहीं वी. मुरलीधरन को बीजेपी आलाकमान ने आंध्र प्रदेश बीजेपी का प्रभारी नियुक्ति किया। साथ ही सुनील देवधर को आंध्र प्रदेश बीजेपी का सह-प्रभारी बनाया है।
-त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में सुनील देवधर का योगदान बेहद अहम था। यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें आंध्र प्रदेश में सह प्रभारी बनाने का फैसला लिया है। पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना को तत्काल लागू किए जाने का आदेश भी दिया गया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!