राकेश सिन्हा समेत ये नाम राज्यसभा के लिए हुए चयनित

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 03:45 PM IST

सुर्खियां

राकेश सिन्हा समेत ये नाम राज्यसभा के लिए हुए चयनित

इस साल राज्यसभा की जो सीटें खाली हुई है वो फिल्म, खेल, सामाजिक कार्य और कानून से जुड़े हैं।
Jul 14, 2018, 2:21 pm ISTNationAazad Staff
Rajya Sabha
  Rajya Sabha

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा के लिए चार सदस्यों को मनोनीत किया है। इस लिस्ट में पहला नाम किसान नेता राम सकल का है। इसके साथ तीन नाम और भी है जिनमें राकेश सिन्हा, रघुनाथ महापात्रा और शास्त्रीय नर्तकी सोनल मानसिंह का नाम शामिल है। बता दें कि ये चारों अलग-अलग क्षेत्र से आते हैं।

फिलहाल 245 सदस्यीय राज्यसभा में चार सीटें खाली थीं, जो राष्ट्रपति के द्वारा मनोनीत होने थे. अब केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन सदस्यों को राज्यसभा सदस्यता के लिए मनोनीत किया है।

-

बता दें कि राकेश सिन्हा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक के तौर पर जाने जाते हैं। सोनल मानसिंह मशहूर नृत्यांगना हैं और पद्म विभूषण, पद्म भूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हैं। रघुनाथ महापात्रा ओडिशा जाने-माने मूर्तिकार हैं। महापात्रा पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित हैं। वहीं रामशकल जाने-माने किसान नेता हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!