जम्मू-कश्मीर में धारा १४४ लागू, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ़्ती नज़रबंद

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 01:58 PM IST

सुर्खियां

जम्मू-कश्मीर में धारा १४४ लागू, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ़्ती नज़रबंद

जम्मू-कश्मीर में सोमवार आधी रात से सुरक्षा सख़्त कर दी गई है। श्रीनगर में आज सुबह ६ बजे से धारा १४४ लागू कर दी गई है वहीं जम्मू में कर्फ़्यू लागू कर दिया गया है।
Aug 5, 2019, 10:54 am ISTNationAazad Staff
Soldiers
  Soldiers

जम्‍मू-कश्‍मीर में बड़ी संख्‍या में अतिरिक्‍त सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद हलचल बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को उनके घरों में नजरबंद कर लिया गया है। साथ ही कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। घाटी में इंटरनेट सेवाए बंद करने के साथ ही जम्‍मू और श्रीनगर में धारा १४४ लगा दी गई है।  ये अगले आदेश तक लागू रहेगी।  इस आदेश के मुताबिक भीड़ इकट्ठा नहीं हो पाएगी और शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे। रैली या सार्वजनिक सभा आयोजित करने पर बैन लगा दिया गया है।

वहीं आज सभी स्‍कूल कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है। वादी के महत्वपूर्ण संस्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों की चौकसी बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। सुरक्षा के लिहाज से ३० हजार जवानों को तौनात किया गया है।

-

गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह आज राज्यसभा में ११ बजे कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। कश्मीर में आर्थिक रूप से कमज़ोर तबकों के लिए १० फ़ीसदी आरक्षण वाला विधेयक बिल आज पेश किया जाएगा। राज्यसभा में उनके भाषण पर गंभीरता से नज़र रखी जाएगी। मालूम हो की ये बिल लोकसभा से पहले ही पारित हो चुका है। इसके साथ ही अतिरिक्त जवानों की तैनाती को आर्टिकल ३५ ए और ३७० को खत्म करने से जोड़कर भी देखा जा रहा है,  हालांकि केंद्र ने इन अटकलों को खारिज किया है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!