मोदी कैबिनेट में हुए बड़े बदलाव, सदानंद गौड़ा और तोमर को मिला मंत्रालय

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 08:13 PM IST

सुर्खियां

मोदी कैबिनेट में हुए बड़े बदलाव, सदानंद गौड़ा और तोमर को मिला मंत्रालय

केंद्रीय मंत्री अनंनत कुमार के निधन के बाद केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खान मंत्री नरेंद्र तोमर को संसदीय कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को रसायन व ऊर्जा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Nov 14, 2018, 3:01 pm ISTNationAazad Staff
Sadanand Gowda And Narendra Singh Tomar
  Sadanand Gowda And Narendra Singh Tomar

मोदी सरकार में मंत्री रहे और कर्नाटक में भाजपा के बड़े नेता के रुप में उभरे अनंत कुमार मंगलावार को पंचतत्वों में विलीन हो गए। उनके निधन के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जबकि सदानंद गौड़ा को रसायन और उर्वरक मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गयी है। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार संसदीय कार्य मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय दोनों का कामकाज संभाल रहे थे।सदानंद गौड़ा को उनके मौजूदा मंत्रालय के अतिरिक्त रसायन और उर्वरक मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया हैं। गौड़ा फिलहाल सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री हैं। बता दें कि तोमर इस समय ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खनन मंत्री हैं और वह संसदीय कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त कामकाज देखेंगे।

-

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार को निधन हो गया वो पिछले कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। सोमवार करीब डेढ़ बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। 59 साल के अनंत कुमार का पहले लंदन और न्यूयॉर्क में इलाज चला और 20 अक्टूबर को ही उन्हें बेंगलुरू लाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!