शीतकालीन सत्र को लेकर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 11 दिसम्बर को बुलाई सर्वदलीय बैठक

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 03:45 PM IST

सुर्खियां

शीतकालीन सत्र को लेकर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 11 दिसम्बर को बुलाई सर्वदलीय बैठक

संसद के शीतकालीन सत्र को सुचारु रुप से चलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 11 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी।
Dec 5, 2018, 3:26 pm ISTNationAazad Staff
Sumitra Mahajan
  Sumitra Mahajan

शीतकालीन सत्र को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 11 दिस्मबर को शाम 3 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सुमित्रा महाजन ने शीतकालीन सत्र से पहले संसद को सुचारू रूप चलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों की यह बैठ इस लिए बुलाई है ताकि सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने की कोशिश की जा सके साथ ही सरकार और विपक्ष के बीच रास्ता निकाला जा सके ।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले राज्य सभा के सभापति एम वैंकिया नायडू ने भी 10 दिसंबर को शीतकालीन सत्र पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्षी पार्टियां राफेल, जीएसटी, बेरोजगारी और किसान कर्ज माफी जैसे मुद्दे उठा सकते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि संसद का 11 दिसंबर से होने वाला शीतकालीन सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है।

-

कुछ दिन पहले लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि हम लंबे समय से कह रहे हैं कि राफेल डील एक बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे पर विपक्ष को एकजुट कर इसे संसद में उठाएंगे। बहरहाल राफेल डील का मुद्दा सदन में सबसे ज्यादा गंभीर हो सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कई दिनों से पीएम मोदी और रिलायंस डिफेंस पर हमला कर रहे हैं।

गौरतलब है कि शीतकालीन सत्र का आगाज 11 से हो रहा है जो 8 जनवरी 2019 तक चलेगा। ये पूरा सत्र 29 दिनों का होगा। इस बार विपक्षी दल केंद्र सरकार को राफेल, जीएसटी, किसान समस्या समेत कई मुद्दों पर घेरने करने की योजना बनाएगी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!