Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 11:26 AM IST
केरल के बहुचर्चित सबरीमाला मंदिर में 800 साल से चली आ रही परंपरा आज टूट गई। इस मंदिर में आज सुबह दो महिला भक्तों ने प्रवेश कर पूजा अर्चना की। जानकारी के मुताबिक मंदिर में प्रवेश के दौरान इन दो महिला के साथ पुलिस भी थी।
महिलाओं ने मंदिर में करीब 3:45 बजे प्रवेश कर पूजा की है। मंदिर में प्रवेश कर पूजा करने वाली दोनों महिलाओं की उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि सबरीमाला मंदिर में केवल 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रवेश करने की अनुमति है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने बीते वर्ष सबरीमाला मंदिर प्रवेश को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। कोर्ट ने 10 से 50 साल के बीच की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दे दी है लेकिन इसके बाद भी इस मंदिर में महिलाओं को प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा था। बहरहाल आज इन दो महिलाओं द्वारा मंदिर में प्रवेश किए जाने के बाद मंदिर में सालो से चली आ रही परंपरा टूट गई है।
-बता दें कि सबरीमाला मंदिर में हर साल नवम्बर से जनवरी तक, श्रद्धालु अयप्पा भगवान के दर्शन के लिए जाते हैं, बाकि पूरे साल यह मंदिर आम भक्तों के लिए बंद रहता है। भगवान अयप्पा के भक्तों के लिए मकर संक्रांति का दिन बहुत खास होता है, इसीलिए उस दिन यहां सबसे ज़्यादा भक्त पहुंचते हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!