Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 09:39 AM IST
केरल में स्थित सबरीमाला मंदिर का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से मंदिर में दो महिलाओं ने प्रवेश करने की कोशिश की। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने उन्हें नीलिमला के पास ही रोक दिया। जानकारों की माने तो इन दोनों महिलाओं ने बेस कैंप पार कर लिया था जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने करीब 1 किमी के दायरे में उन्हें घेर लिया। इस दौरान करीब 2 हजार लोग वहां मौजूद हैं। बहरहाल इन दोनों महिलाओं को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी गाड़ी में सुरक्षित बिठा लिया और वापस ले आई।
दोनों महिलाएं एक 9 सदस्यीय ग्रुप का हिस्सा थीं जो मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थीं। केरल में महिलाओं की लगातार हो रही एंट्री के बाद कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। बीती 5 जनवरी को इस सिलसिले में पुलिस ने 3178 लोगों को गिरफ्तार किया और 37979 लोगों पर 1286 केस दर्ज किए जा चुके हैं।
-गौरतलब है कि 2 जनवरी को मंदिर में प्रवेश करने वालीं कनकदुर्गा नाम की महिला पर उनकी सास ने डंडे से हमला किया और महिला को तब तक मारती रही जबतक वो खड़े होने में असमर्थ नहीं हो गईं। बताया जा रहा है कि कनकदुर्गा की सास उनके मंदिर में दर्शन करने से नाराज थीं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!