Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 09:28 AM IST
चूहा घोटाले के बाद अब महाराष्ट्र सरकार पर चाय घोटाले के आरोप लगे हैं। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष संजय निरुपम ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आरटीआई फाईल करते हुए ये आरोप लागाया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में रोजाना 18,500 कप चाय की खपत हुई है। जिसके कारण सरकारी कोष में तकरीबन तीन करोड़ 34 लाख रुपए खर्च हुए है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय निरुपम के मुताबिक दो साल पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में 57,99,000 रुपये चाय पर खर्च हुए थे। उसके अगले साल यह खर्च एक करोड़, 20 लाख हो गया। 2017-18 में मुख्यमंत्री कार्यालय ने चाय पर तीन करोड़, 34 लाख रुपये के लगभग खर्च किया है।
-संजय निरुपम ने कहा, चाय पर हुआ खर्च चौंकाने वाला है। उन्होने कहा कि सीएमओ में रोजाना 18,591 कप चाय की खपत है। यह कैसे संभव है? उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर सवाल उठाते हुए पूछा कि, "सीएम किस प्रकार की चाय पीते हैं, क्योंकि मैंने सिर्फ ग्रीन टी, येलो टी और इसी तरह के कुछ नाम सुने हैं।
संजय निरुपम ने सरकार पर सवाल करते हुए कहा कि पूरे मंत्रालय में 5000 से ज्यादा लोग नहीं आते। तो आखिर कौन कर रहा है यह घोटाला? बता दें कि तीन वर्ष में मुख्यमंत्री कार्यालय में चाय पर हुए खर्च में 577 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!