आज जारी हो सकती है 29 अक्टूबर के बाद की एग्जाम डिटेल्स

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 10:34 PM IST

सुर्खियां

आज जारी हो सकती है 29 अक्टूबर के बाद की एग्जाम डिटेल्स

29 अक्टूबर से होने वाली आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा का शेड्यूल आज जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट्स पर जाकर इससे जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।
Oct 20, 2018, 9:37 am ISTNationAazad Staff
RRB
  RRB

आरआरबी 29 अक्टूबर के बाद की परीक्षा तिथि, शहर व शिफ्ट की डिटेल्स आज जारी की जा सकती है। हालांकि पहले ये डीटेल 18 अक्टूबर को जारी होनी थी, लेकिन इसे फिर आगे बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दिया गया।

गौरतलब है कि अभी तक रेलवे ने ग्रुप डी के उन्हीं उम्मीदवारों की परीक्षा तिथि, शहर व शिफ्ट की डिटेल्स जारी की है जिनकी परीक्षा 26 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। ज्ञात हो कि 27 और 28 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। वहीं 29 अक्टूबर को और उसके बाद किस उम्मीदवार की परीक्षा किस दिन, किस शहर, किसी शिफ्ट में होगी, ये जानकारी आज संबंधित रेलवे बोर्डों की वेबसाइट पर मिल जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा तिथि, केंद्र और शिफ्ट डिटेल को आरआरबी वेबसाइट पर जा कर चेक करें।

-

ऐसे करें चेक

स्टेप 1: उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Click here for Exam Date, City And Shift Details के लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद  से लॉग इन करें।
स्टेप 4: आपकी परीक्षा तिथि, केंद्र और शिफ्ट डिटेल आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!