रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के लिए 7 सितंबर को चेक कर सकेंगे परीक्षा तिथि व केंद्र

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 06:03 AM IST

सुर्खियां

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के लिए 7 सितंबर को चेक कर सकेंगे परीक्षा तिथि व केंद्र

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के लिए अभ्यार्थियों को एडमिट कार्ड परीक्षा के चार दिन पहले जारी किया जाएगा। यानी जिनकी परीक्षा 17 सितंबर को होनी है, उनके एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी किए जाएंगे।
Sep 5, 2018, 3:39 pm ISTNationAazad Staff
RRB
  RRB

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा इस महीने 17 तारीख से शुरू होने जा रही है। अब एग्जाम के कुछ ही दिन बचे है ऐसे में अभ्यार्थियों को एडमिट कार्ड का इंतेजार होगा। आपको बता दें कि 7 सितंबर को परीक्षा से जुड़ी जमाम जानकारी आरआरबी की साइट पर अपलोड कर दी जाएगी। बता दें कि लगभग 63000 पदों के  लिए तकरीबन 1 करोड़ 90 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

परीक्षा केंद्र व तिथि इस प्रकार करें चेक
– रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा की तिथि चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार अपने आरआरबी (जिस आरआरबी के लिए आवेदन किया है) की वेबसाइट पर जाएं।
– वहां दिए गए गए ”परीक्षा शहर तथा दिनांक की जानकारी एवं एससी/एसटी उम्मीदवारों हेतु यात्रा प्राधिकार के लिए लिंक” या ”Login Link for Exam City and Date intimation and SC/ST Travel pass” के लिंक पर क्लिक करें।
– एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवार ट्रैवल अथॉरिटी भी इसी लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

-

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार प्रैक्टिस के लिए मॉक लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। यहां प्रैक्टिस करके उम्मीदवारों को पता लगा जाएगा कि उनके सामने कंप्यूटर में किस तरह से प्रश्न आएंगे और उन्हें किस तरह से उत्तर देने होंगे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!