आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम इस दिन होगा घोषित

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 11:14 AM IST

सुर्खियां

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम इस दिन होगा घोषित

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (सीबीटी) के परिणामों की तारीख तय हो गई है। फरवरी में नतीजे घोषित किए जाएगे। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है।
Jan 14, 2019, 12:44 pm ISTNationAazad Staff
RRB
  RRB

आरआरबी ग्रुप डी की 17 सितंबर 2018 से 17 दिसंबर 2018 के बीच आयोजित हुई  भर्ती परीक्षा के परिणाम फरवरी में घोषित की जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड 13 फरवरी को नतीजे घोषित करेगा। उल्लेखनीय है कि रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर की 11 जनवरी को जारी की गई थी।

परीक्षा के नतीजे क्षेत्र आधारित बेवसाइट्स पर निर्धारित तिथि से पहले मध्यरात्रि से उपलब्ध रहेंगे। जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में पास होंगे, उन्हें पीईटी परीक्षा में बुलाया जाएगा। आरआरबी की इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवार शामिल हुए थे। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

-

आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट रीजनल वेबसाइट आरआरबी मुंबई, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी पटना, आरआरबी अजमेर, आरआरबी बेंगलुरु, आरआरबी इलाहाबाद, आरआरबी भोपाल, आरआरबी भुवनेश्वर, आरआरबी कोलकाता और आरआरबी सिकंदराबाद पर जारी होगा। इसके अलावा  आरआरबी रांची, आरआरबी चंडीगढ़, आरआरबी अहमदाबाद, आरआरबी बिलासपुर, आरआरबी जम्मू, आरआरबी गोरखपुर, आरआरबी मालदा में भी जारी होगा।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!