RPSC SI result 2019: आरपीएससी एसआई परीक्षा के परिणाम जारी

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 12:38 AM IST

सुर्खियां

RPSC SI result 2019: आरपीएससी एसआई परीक्षा के परिणाम जारी

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने एस.आई परीक्षा के परिणाम २०१९ (RPSC Rajasthan police SI Results 2019) जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम आर.पी.एस.सी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
Aug 27, 2019, 2:45 pm ISTNationAazad Staff
Results
  Results

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने आर.पी.एस.सी सब इंस्पेक्टर (एस.आई) (RPSC Rajasthan police SI Results 2019) भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वो कमीसन की आधिकारिक वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि आर.पी.एस.सी ने एस.आई और पलाटून कमांडर भर्ती के लिए ७ अक्टूबर को संयुक्त परीक्षा का आयोजन किया था। राजस्थान पुलिस एस.आई भर्ती के लिए परीक्षा ऑफलाइन मोड में ली गई थी।

-

फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट के लिए सफल उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) सब-इंस्पेक्टर पी.ई.टी परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद आयोग फाइनल रिजल्ट जारी करेगा।

आपको बता दें कि इस परीक्षा में ११३४६ उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।  राजस्थान आर.पी.एस.सी सब-इंस्पेक्टर चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे देखें अपना परिणाम-

१.    सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।   

२.    अब  राजस्थान एस.आई रिजल्ट २०१९ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।   

३.    आर.पी.एस.सी  एस.ई रिजल्ट २०१९ पी.डी.एफ प्रारूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।   

४.    रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर डालें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।

५.    इसे आगे के भविष्य के लिए डाउनलोड करें।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!