राजद नेता हरेराम यादव की गोली मारकर हत्या

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 11:24 PM IST

सुर्खियां

राजद नेता हरेराम यादव की गोली मारकर हत्या

हत्या के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं किया जा सका है।
Dec 22, 2017, 1:27 pm ISTNationAazad Staff
Murder
  Murder

बिहार: बिहार के समस्तीपुर के राजद नेता हरिराम यादव की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद उनकी लाश को सड़क के किनारे फेंक कर अपराधी फरार हो गए जब आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो सभी वहां पहुंचे और मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई। इस हत्या के बाद लोगों में आक्रोश इतना था कि  गांव वालों ने पुलिस के खिलाफ ही हंगामा करना शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक हरिराम यादव आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घर से बाहर निकले थे। तभी कुछ अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे और जैसे ही हरेराम यादव उनके पास पहुंचे अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ गोलीबारी में हरिराम यादव गंभीर रुप से घायल हो गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

-

हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने हरेराम यादव को पांच गोलियां मारी हैं। हत्या के बाद विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध में हसनपुर बिथान पथ को जाम कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!