जनता को मिलेगी थोड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई कमी

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 12:38 AM IST

सुर्खियां

जनता को मिलेगी थोड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई कमी

आने वाले समय में कम हो सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें
May 30, 2018, 9:57 am ISTNationAazad Staff
Petrol Pumps
  Petrol Pumps

लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों से आम जनता बेहाल हो गई है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बाद आम जनता को सरकार से कुछ राहत मिली है। आज पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली कटौती देखी गई है। आज पेट्रोल के दामों में दिल्ली में 60 पैसे और मुंबई में 59 पैसे की गिरावट आई है। वहीं अगर बात करे डीजल की तो दिल्ली में डीजल के दामों में 56 पैसे और मुंबई में 59 पैसे की कटौती दर्ज की गई हैं।

नई कीमतों के बाद दिल्ली में मिलने वाले एक लीटर पेट्रोल की कीमत घटकर 77.83 रुपए और मुंबई में 85.65 रुपए हो गई हैं। वहीं अगर डीजल की नई कीमतों की बात करें तो दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 68.75 रुपए और मुंबई में 73.20 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

-

खबरों के अनुसार कच्चा तेल की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखी गई थी जिसके बाद इसकी कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। इससे 15 दिनों तक लगातार बढ़ोतरी के बाद अगले एक-दो दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट का दौर शुरू हो सकता था। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जब 24 अप्रैल को थामा गया था, तब कच्चा तेल 74.05 डॉलर था। ऐसे में सरकार के हस्तक्षेप के बिना ही अगले कुछ दिनों में पेट्रोलियम कंपनियां दाम घटाना शुरू कर सकती हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!